News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 13, 2025  |  6:51 PM

198 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव WhatsApp
Responsive image
  • अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर किया सम्मानित

कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में कसया स्थित होटल कलश के गेस्ट हाउस में देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं के संग होली मिलन एवं सम्मान समारोह ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं को रोटरी के सदस्यों द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने कहा पूर्वजों ने होली का त्योहार भेदभाव के साथ नहीं बल्कि आपसी सौहार्द के लिए प्रारंभ किया। रोटरी के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि किस प्रकार रोटरी में सभी वर्ग के लोग मिल जुल कर सामाजिक कार्य करते हैं इस प्रकार समाज में सबको मिलजुल कर रहना चाहिए। यही हमारे समाज की खूबसूरती है। हम सब भारतीय है। हम आपसी प्रेम से मिलजुलकर होली खेलेंगे। जिस तरह से बंटा हुआ समाज तरक्की नहीं करता वैसे ही बंटा हुआ राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता। राष्ट्र को विकसित करने के लिए संयुक्त प्रयास की जरूरत है। अनेकता में एकता का द्योतक है रंगोत्सव। उपस्थित सभी को होली की गीत गाकर शुभकामनाएं दी।

रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी के रूप में हमारा उद्देश्य हमेशा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देना रहा है। आज के रंगोत्सव समारोह में हम पत्रकार बंधुओ के साथ मिलकर न केवल होली मना रहे हैं, बल्कि समाज में जागरूकता, सद्भावना फैलाने का संकल्प भी ले रहे हैं।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और एकता का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम अपने सभी मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारे के रंग में रंग जाएं। साथ ही पत्रकार साथियों का कार्यक्रम में पधारने हेतु आभार व्यक्त किया।
रोटरी के सचिव अजय सिंह ने होली की बधाई देते हुए सत्र 2024-25 में रोटरी द्वारा कुशीनगर में किए गए सामाजिक कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। स्थानीय नेता प्रेम प्रकाश दुबे ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया।

इस अवसर पर दिनेश तिवारी भोजपुरिया व वीरेश राय ने होली के गीतों से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। रोटरी के सदस्य और पत्रकार बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर और गले मिल कर होली की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, सार्जेंट एट आर्म्स विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, गोपीचंद कसौधन, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, अमरेंद्र नारायण सिंह, गोविंद सिंह, वैभव राव, शिवजी जायसवाल, विजय सिंह, सत्येंद्र राय, रंजीत श्रीवास्तव, सरवरे आलम, नबी हसन एवं आदिल खान के अलावा पत्रकार बंधुओं में मनीष मिश्रा, अशोक शुक्ला, अखिलेश तिवारी, सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, मनीष यादव, अनिल त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, प्रमोद गोंड, संजय चाणक्य, हृदयनंद शर्मा, बृज बिहारी त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, अजय मिश्रा, मुकेश पटेल, वीरेश कुमार राय, आलोक कुमार तिवारी, संदीप मिश्रा, अर्जुन वेदांत, गौरव मिश्रा, सरफराज अली, आमिर सुहैल, शकील अहमद, विनय सिंह, रामाशीष यादव, कन्हैया कुशवाहा, मोहन वर्मा, जुगनू शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, मसरूर रिजवी, जुम्मन अली, अशोक सिंह, सतीश सिंह, दिलीप जायसवाल, कृष्णानंद पाठक, नीरज दुबे, शैलेश सिंह, ज्ञानेश्वर बर्नवाल, संदीप कुमार सिंह, मो. असलम, उदयभान यादव, राकेश कुशवाहा, विजय यादव, विकास श्रीवास्तव, अबुलैश अंसारी, अरविंद गौतम, उमेश कुमार, हिमांशु सिंह, रितेश सिंह, विनय उपाध्याय, अनिल तिवारी, दिनेश कुमार ओझा, विजय कुमार तिवारी, पवन कुमार शर्मा के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नामी चेहरे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking