News Addaa WhatsApp Group Join करें

RPN Singh Kushinagar/कुशीनगर: गांवों का विकास करने की कूवत केवल भाजपा के पास – आरपीएन सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2022  |  5:55 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
RPN Singh Kushinagar/कुशीनगर: गांवों का विकास करने की कूवत केवल भाजपा के पास – आरपीएन सिंह
  • पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान, बीडीसी सम्मान समारोह में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री

कसया/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़रौना विकास खण्ड के पूर्व व वर्तमान प्रधान व बीडीसी के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा है कि गांवों का विकास भाजपा की सर्वोच्च नीति है। गांव देश की रीढ़ है। गांवों का विकास करने के कूवत केवल भाजपा के पास है। भाजपा सरकार ने गांव व गांव के लोगों के कल्याण के लिए जितनी योजनाएं चलाई है,आने वाले पांच साल के भीतर गांव शहरों के समान समृद्ध नजर आयेंगे। उन्होंने कुशीनगर के भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक को भारी मतों से जीत दिलाकर मोदी व योगी के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

रविवार को हुए सम्मान समारोह में स्टार प्रचारक ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ दृष्टि लगाए बैठी है। भारत आज दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में आ गया है। किन्तु राष्ट्रविरोधी व पाकिस्तान परस्त ताकतों को यह बात हजम नही हो रही है। सम्मान समारोह को सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने कहा कि सपा अलगाववादी विचारधारा की पार्टी है। जाति धर्म के नाम लोगों को लड़ाना इसका प्रमुख कार्य है। यह पार्टी केवल एक परिवार व जाति विशेष की पार्टी है। लोहिया ने समाजवाद की जो परिकल्पना की थी, मुलायम व अखिलेश ने उसकी धज्जियां उड़ा दी है।

जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, प्रत्याशी पी एन पाठक, राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और भारी मतों से पार्टी को जिताने के लिए कार्य करने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking