News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में सीएम योगी के ‘अब्बाजान’ वाले बयान पर घमासान, कई पार्टियों ने बोला हमला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2021  |  11:21 AM

2,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में सीएम योगी के ‘अब्बाजान’ वाले बयान पर घमासान, कई पार्टियों ने बोला हमला! WhatsApp
Responsive image

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। रविवार 12 सितंबर को कुशीनगर में सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे. इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा दिख रहा है. लोग इसे एक समुदाय को टारगेट करने वाला बयान बता रहे हैं. आम लोगों के अलावा इस बयान के सामने आने के बाद से विपक्षी नेताओं ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

‘अब्बा जान’ पर योगी का बयान

योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. अपनी उपलब्धियां गिना रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में मिलने वाली सुविधाओं की तुलना पिछली सरकारों से करना शुरू किया. उन्होंने भीड़ से पूछा कि अब राशन मिलता है कि नहीं? क्या 2017 से पहले भी ऐसे ही मिलता था? उन्होंने कहा,

“पीएम मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. हर गरीब को शौचालय दिया गया. क्या शौचालय देने के लिए किसी का चेहरा देखा गया? अब राशन मिल रहा है न? क्या 2017 से पहले भी मिलता था? तब तो अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे. तब कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था. आज कोई गरीबों का राशन निगलेगा तो जेल जाएगा.”

बता दें कि ‘अब्बा जान’ शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर मुस्लिम पिता को संबोधित करने के लिए करते हैं. योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कई ऐसे ही बयान दिए हैं. सीएम योगी ने आगे कहा कि,

“पीएम मोदी ने सही मायने में देश के विकास और देश के राजनीतिक एजेंडे को बदला. देश की राजनीति 1947 में जाति, मजहब, क्षेत्र, भाषा, परिवार और वंश तक सीमित थी. गांव के लिए, गरीब के लिए, किसान के लिए, नौजवान के लिए, महिलाओं के लिए, बच्चों के लिए, बिना भेदभाव किए समाज के हर तबके तक विकास को पहुंचाया. इसका परिणाम हुआ कि हर तबके के लोगों को विकास समान रूप से मिल रहा है. लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं. तुष्टिकरण की राजनीति जब तक देश के अंदर थी, तब विकास नहीं था. दंगे, भ्रष्टाचार, अराजतकता, आतंकवाद, अत्याचार, अन्याय था. लेकिन आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है.”

पिछले महीने, सीएम योगी ने यूपी विधानसभा में कहा था कि कुछ लोगों ने तब टीका लगवाया है, जब उनके ‘अब्बा जान’ ने टीका लगवा लिया. उनकी यह टिप्पणी सपा नेता मुलायम सिंह यादव के टीका लगवाने के कुछ दिनों बाद अखिलेश के टीका लगवाने पर आई थी.

सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा

योगी के अब्बा जान वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट आ रहे हैं. कुछ लोग इसे सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाला बयान बता रहे हैं. कुछ नेताओं ने भी ट्वीट करके इसे गलत करार दिया. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया,

“मैं हमेशा से जानता हूं कि बीजेपी के पास इलेक्शन लड़ने के लिए सांप्रदायिकता और मुसलमानों के लिए नफरत के अलावा कोई अजेंडा नहीं है. यहां एक सीएम खुद को दोबारा चुने जाने के लिए दावा कर रहा है कि जो राशन हिंदुओं के लिए था, उसे मुसलमान खा गए.”

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया

“जो अब्बा जान कहते थे, वो गरीबों का सारा राशन हजम कर गए.’ भारत में एक चुना हुआ सीएम धार्मिक भावनाएं भड़का रहा है, ये आईपीसी की धारा 153ए का सीधा उल्लंघन है. क्या कोई इसका संज्ञान लेगा? सुप्रीम कोर्ट? यूपी पुलिस?”

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया

“हमारी सरकार चाहती है: एक समावेशी अफगानिस्तान. लेकिन ‘अब्बा जान’ के बयान से योगी चाहते हैं: एक समावेशी यूपी या बांटो और राज करो?”

कांग्रेस ने पूछा- आप कौन से जान हैं?

योगी के विवादित बयान पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पलटवार किया है। गौरव वल्लभ ने कहा कि कोरोना के दौरान हमने देखा है कि कैसे मां गंगा में लोगों की लाशें बहती दिखीं और कोई सुध लेने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि योगी ने 2017 के पहले की बात कही लेकिन 200 साल पहले भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि गंगा में सैंकड़ों लाशें बहती दिख रहीं थी। योगी साहब आप कौन से जान हैं? आपके कौन से अब्बाजान हैं और कौन से भाईजान हैं? उन्होंने आगे कहा कि यह पूरे देश को पता है। पीएम ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन संघ की वजह से हटा नहीं पाए। जिस सरकार में हाथरस जैसी घटना हो जाए, सरकार को एक क्षण भी शासन में रहने का हक नहीं है।

योगी सरकार अपने चार साल के शासन को देखे: सपा

वहीं सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि साढ़े चार साल में यूपी में सिर्फ घोटाले ही हुए हैं। योगी अपने साढ़े चार साल का काम नहीं गिना पा रहे हैं तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। चुनाव में इसबार भाजपा को झटका लगने वाली है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking