News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान में रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकला भव्य कलश यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  3:22 PM

1,013 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान में रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, निकला भव्य कलश यात्रा

कुशीनगर । जिले के आखरी छोर पर बसा ग्राम सभा तरयासुजान के प्राचीन शिव मंदिर (शिव कुमार दास के कुटी) के प्रांगण में श्री रूद्र महायज्ञ , श्रीमद् भागवत महापुराण कथा और रामलीला का आठ दिवसीय आयोजन की शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच शुभारंभ हुआ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बताते चले की भूतभवान भूतेश्वर भगवान महादेव की असीम अनुकम्पा से यह आयोजन हुआ है। जो शुक्रवार दस फरवरी के कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होकर आगामी उन्नीस फरवरी को विशाल भंडारा के साथ संपन्न होगा। इस क्रम में शुक्रवार को सतरह सौ एक कन्याएं ने कलश यात्रा में समलित होकर जल भरी, जो वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्री गणेश हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक राय,जिला पंचायत सदस्य बच्चा राय, ख्याति प्राप्त समाजसेवी अवध नाथ ठाकुराई,ग्राम प्रधान तरयासुजान श्री कृष्णा राय, प्रताप राय, मार्कण्डेय राय,विजय राय,आदि सैकड़ों लोगो कलश यात्रा में शामिल होकर हर हर महादेव की जयघोष किए। एक बार पूरा इलाका भक्तिमय हो चला है,सभी नर नारी भगवान भोले नाथ के भक्ति में लीन देखे गया।

सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम तिनफेडिया पुलिस चौकी के प्रभारी निरंजन कुमार राय मय टीम खुद संभाल रखी थी। कलश यात्रा के क्रम में कई जगहों पर कन्याएं को नींबू पानी का भी व्यवस्था भक्तों द्वारा किया गया था। कुल मिला कर संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो चला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking