News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में शिवालय पर हुआ रूद्राभिषेक कार्यक्रम

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 13, 2021  |  8:42 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में शिवालय पर हुआ रूद्राभिषेक कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार कार्य के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किये जाने के मौके पर खड्डा उपनगर के शिवालय में भाजपाइयों ने रूद्राभिषेक कर पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात टीवी स्क्रीन लगाकर काशी विश्वनाथ मंदिर के पीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

खड्डा उपनगर के चीनी मिल परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता खड्डा के पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र की अगुवाई में भाजपाइयों ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का पूजन अर्चन कर रूद्राभिषेक कर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लगाये गये टीवी स्क्रीन के माध्यम से काशी विश्वनाथ मंदिर के पुनरोद्धार कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। डा.निलेश मिश्र ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर को तंग गलियों से मुक्त करा कारिडोर बनवाकर पीएम मोदी व सीएम योगी ने इतिहास रचा है। इस दौरान भाजपा खड्डा मंडल के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी, भोला यादव, अवधेश दूबे, रितेश पाण्डेय, सुमंत पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, सभासद अनिल गुप्ता, गोविंद सिंह, अभिषेक उपाध्याय, दिनेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking