News Addaa WhatsApp Group Join करें

गरीब कल्‍याण द‍िवस के अवसर पे सपहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  7:46 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीब कल्‍याण द‍िवस के अवसर पे सपहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
  • बारिश के मौसम में भी लोग उत्साहित नजर आए व बढ़चढ़कर हिस्सा लिया- डॉ संजय कुमार सिंह

राज पाठक/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

सपहा/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। बरसात और फिर तेज धूम के चलते जनपद में मौसमी बीमारियों का प्रकोप चरम पर है।इससे निपटने के लिए पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की शुरूआत हुई थी, जिसका लोगो ने लाभ उठाया था। वहीं आगामी 26 सितंबर को प्रस्‍ताव‍ित मेला सपहा सामुदायिक केंद्र पर गरीब कल्‍याण द‍िवस के अवसर पर आज आयोज‍ित किया गया है।मेले में लोगों को घर के नजदीक ही निश्शुल्क परामर्श, जांच और दवा का लाभ मिल रहा है।आपको बता दे की गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर सपहा सामुदायिक पद केंद्र पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा, जिसका शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की अधिक्षिका डॉक्टर नीलकमल ने फीता काटकर किया, डॉक्टर नीलकमल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित क‍िया गया है,एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध होंगी,इसमें चिकित्सा शिक्षा,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं आयुष विभाग की भी सेवाएं ली जाएंगी।

आयुर्वेदिक डॉक्टर संतराम मौर्य के द्वारा आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा बच्चों को दवा वितरण एवं उपचार किया गया,वही नेत्र सहायक विनोद कुमार सिंह के द्वारा आंख का चेकअप,दवा व चश्मा की व्यवस्था की गई,आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।इस दौरान डॉक्टर नीलकमल,डॉक्टर संतराम मौर्य,डॉ संजय कुमार सिंह,डॉ अवधेश प्रसाद,डॉ संतोष कुमार,डॉ डीके यादव मीरा दुबे,बशीर अहमद,वीरेंद्र कुमार शर्मा रेखा यादव,अशोक,राघवेंद्र तिवारी समेत संबंधित लोग व जनता उपस्थित रहे।

जानकारी अनुसार मेले में उपलब्ध रही ये सुविधाएं :

– बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच।

– आयुष्मान कार्ड का वितरण

– कोविड-19 का टीकाकरण

– कोरोना की जांच।

– गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण।

– निश्शुल्क दवा और सभी पैथालाजी की जांच।

– निश्शुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण।

– महिला एवं पुरुष नसबंदी के लिए पंजीकरण।

– आंखों की निश्शुल्क जांच।

– क्षय रोग की जांच।

– परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निश्शुल्क वितरण।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking