सलेमगढ़/कुशीनगर। शुक्रवार को देर सांयकाल राष्ट्रीय राज मार्ग २८ पर बिहार के तरफ से आ रही यात्रियों से भरी लग्जरी बस का अचानक सलेमगढ़ पैट्रोल पम्प के कुछ दूर पश्चिम बस का अगला चक्का फट गया,जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई,लेकिन चालक के समझदारी से कोई अनहोनी नही हो सका,बस किनारे जाकर कच्ची मिट्टी में धस गया,लेकिन किसी यात्री के साथ अनहोनी नही हुआ।
शुक्रवार को देर सांयकाल एक लग्जरी बस बिहार से यात्रियों को लेकर दिल्ली के तरफ जा रही थी,जिसका अगला चक्का अचानक फट गया, और बड़ी दुर्घटना होने से बच गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की नुकसान होने की खबर नहीं है, घटना स्थल पर त्वरित पहुंचे बहादुरपुर पुलिस चौकी के आरक्षी धीरेंद्र कुमार यादव,आरक्षी आनंद कुमार राय ने यात्रियों को बस से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर उनके सामानों के साथ बैठाया,थोड़े समय के लिए अफरा तफरी हाईवे पर मच गई,लेकिन बस के स्टाफ और पुलिस कर्मियो के सहयोग से बड़ी दुर्घटना बचा लिए गए।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…