News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: सीओ के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च,त्योहारों को शांति से मनाने का अपील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 13, 2023  |  7:58 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: सीओ के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च,त्योहारों को शांति से मनाने का अपील
  • चप्पे चप्पे पर है पुलिस की कड़ी नजर,शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मे मनाएं त्यौहार :- कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया

कुशीनगर। आगामी त्योहारों व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कसया पुलिस ने शुक्रवार को नगर व थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

पुलिस ने आगामी त्योहारों पर लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। शुक्रवार को आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए कसया पुलिस प्रशासन ने सीओ कसया कुंदन सिंह के नेतृत्व मे आगामी त्योहारों व शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए कसया नगर सहित थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कसया नगर के कई जगहों से होकर गुजरा।ड्रोन कैमरे से भी सतत निगरानी किया जा रहा है।पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है।क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।सीओ कसया कुंदन सिंह ने आगे कहा कि पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर है,जो भी शांति भंग अथवा माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की।

इस दौरान पर अपराध निरीक्षक कसया दिग्विजय नारायण राय,चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पाण्डेय, चौकी इंचार्ज कस्बा विजय शंकर सिंह, चौकी इंचार्ज हाईवे संदीप सिंह,एसआई विमलेश द्विवेदी,एसआई रूपेंद्र पाल,एसआई शेष नाथ यादव,एसआई संदीप यादव सहित पुलिस फोर्स शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking