News Addaa WhatsApp Group

Samaj Kalyan Intermediate College Kushinagar/कुशीनगर : समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज मन्साछपर में तीन दिवसीय विज्ञान एवं तकनिकी आधारित जागरूकता शिविर सम्पन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 30, 2021  |  4:10 PM

1,539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Samaj Kalyan Intermediate College Kushinagar/कुशीनगर : समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज मन्साछपर में तीन दिवसीय विज्ञान एवं तकनिकी आधारित जागरूकता शिविर सम्पन्न
  • कृषि कार्य और खेतीबारी, जलप्रबंधन, स्वच्छता और स्वास्थ्य तथा रोजगार में आ रही समस्यायों को विज्ञान एवं तकिनिकी से जोड़ते हुए बच्चे सीख रहे हैं जुगाड इंजीनियरिंग

कुशीनगर । समाज कल्याण इंटरमीडिएट कॉलेज मंसा छपरा कुशीनगर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी भारत सरकार और जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुद्देशीय सामाजिक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 28 से 30 दिसंबर तक विज्ञान वर्ग के एक सौ दस बच्चों के साथ तीन दिवसीय नवप्रयाेग जागरुकता शिविर का आयोजन नंदकिशोर यादव प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में शुरू किया गया। बच्चों को संबोधित नंदकिशोर यादव प्रधानाचार्य ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एक ऐसा प्लेटफार्म होगा जो आपके जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का प्रेरणा देगा।Samaj Kalyan Intermediate College Kushinagar

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड ने कहा कि आज के वर्तमान समय में तकनीकी गुण होना बहुत जरूरी है, तकनीकी के ज्ञान से रोजगार में वृद्धि होगी और हम अपने समाज और देश की समृद्धि में सहयोगी होंगे। कार्यक्रम का संचालन सौमिक कुमार ने किया और ऑनलाइन प्रशिक्षण तुहिन श्रीवास्तव सचिव जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुद्देशीय सामाजिक सेवा संस्थान, ने किया।

इस कार्यक्रम में अजय कुमार, प्रगति गुप्ता, विज्ञान अध्यापक प्रिंस कुमार और दिनेश गुप्ता ने सहयोग किया।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking