News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाजवादी पार्टी कुशीनगर जिला सचिव व फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर कहीं ये बात…

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2021  |  7:53 PM

945 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाजवादी पार्टी कुशीनगर जिला सचिव व फाजिलनगर विधानसभा प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर कहीं ये बात… WhatsApp
Responsive image
  • गरीब को अति गरीब व अमीर को अति अमीर बनाने पर आमादा भाजपा सरकार -चौधरी शमसुल होदा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जनपद के सपा के जिला सचिव व फाजिलनगर ( 332)विधानसभा प्रभारी शमसुल होदा ने प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी सरकार के कार्यकाल की विशेषताओ व उद्देश्यों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सर्व समाज की हितैषी पार्टी है l उत्तरप्रदेश की सत्ता में रहते हुए बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर जो काम किये वह सर्वसमाज को समृद्ध बनाने व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किये गये हैं l समाजवादी पार्टी ने जनता से जो वायदे किये उसे अखिलेश सरकार ने शत-प्रतिशत पूरा कर इतिहास रचने का काम किया l विधानसभा प्रभारी होदा ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य उद्देश्य गांव, खेत, खलिहान, बाजार, लघुउद्योग के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाना और सर्व समाज के लोगों की सामाजिक असमानता को समाप्त कर उन्हें समृद्ध बनाना हैऔर समाजवादी पार्टी उन सभी वर्गों की हक़ों की आवाज़ उठाती और लड़ाई लड़ती है जो सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गरीबी, असहाय, असम्मानित व असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं.तथा आर्थिक तंगी के कारण जिनका जीवन बड़ा ही कष्टदायक है, रहन-सहन से लेकर खान-पान प्रभावित होता है, ये अपने बच्चों को न तो उच्च शिक्षा दिला पाते हैं और न ही अपने परिवार के लोगों की बीमारी का उपयुक्त इलाज करा पाते हैं. यही लोग सबसे ज्यादा महामारी का शिकार होकर अपनी जान गंवाते हैंl अखिलेश यादव ने वोटों की राजनीति से ऊपर उठकर पिछड़े वर्ग के साथ-साथ गरीब मजबूर सामान्य वर्ग के लोगों को उनका वाजिब हक़ दिलाने के गरज से जातिगत जनगणना की आवाज़ उठाई हैl

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

फासिस्टवादी मानसिकता का जुल्म, ज्यादती का शिकार दलित समाज की दयनीय स्थिति किसी से छुपी नहीं है.

दलित समाज की सम्मान, सुरक्षा व सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से बाबा साहिब भीमराव अम्बेडर जी के नाम पर समाजवादी अम्बेडकर सभा गठित करने का निर्णय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया जो इस बात का घोतक है l समाजवादी पार्टी का मानना है कि सामान्य वर्ग की कुल आबादी का दो-तिहाई से ज्यादा आबादी जो गांव, खेत, खलिहान, नगर, बाजार, चट्टी, चौराहे, लघुउद्योग से जुड़े हैं और किसानी, मजदूरी, दुकानदारी व छोटे व्यवसाय कर किसी तरह अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैंलेकिन वर्तमान भाजपा सरकार अपने इस जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते हुए गरीब को अतिगरीब व अमीर को अतिअमीर बनाने पर आमादा हैऔर यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा सरकार धनहित की सरकार है, जनहित से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है l यह सरकार कृषि, श्रम, शिक्षा, रोजगार, सौहार्द, जनसुविधा, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, जनकल्याण व विकास आदि के मुख्य मुद्दों पर पूरी तरह से असफल फासिस्टवादी भाजपा सरकार अपनी असफलताओं पर पर्दा डालते हुए अपनी तरकस का पुराना साम्प्रदायिक अग्निवाण छोड़कर वोटों के धुर्वीकरण की षणयंत्र में लगी है. नफरत व बंटवारे की राजनीति को बढ़ावा देकर देश को रसातल में ले जाने में भाजपा को कोई गुरेज नहीं हैl 2022मे समाजवादी सरकार बनाने का निर्णय जनता ने तय कर लिया है l सरकार बनते ही सर्वसमाज के हितो का कार्य होगा, रोजगार का सृजन होगा और प्रदेश का हर क्षेत्र मे चौमुखी विकास का काम होगा l .

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking