बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर होलिया ग्राम सभा होते हुए भटहट के लिए जा रही मुख्य सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर सांसद कुशीनगर द्वारा लोकार्पण का कार्य किया गया l और उपस्थित जन समूह को भी संबोधित किया गया l
रविवार 28 जून को विकास खंड कप्तानगंज के अंतिम छोर पर सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर होलिया ग्राम सभा होते हुए भटहट के लिए जा रही मुख्य सड़क पर कुशीनगर सीमा तक के लिए स्वीकृत धनराशि 730.53 लाख से चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर पंडित देवव्रत त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोचार् के बीच बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने मंचीय भाषण के उपरांत सड़क का लोकार्पण किया गया l
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण भी उपस्थित रहे l सांसद ने कहा कि जनता की मूलभूत सुबिधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है l इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को लंबे समय से इंतजार रहा है l इस सड़क के निर्माण से आवागमन अब सरल और सुरक्षित होगा l हमारा हर संभव प्रयास है कि हर क्षेत्र तक विकास की किरण पहुँचे और कोई भी ग्राम सभा बुनियादी सुबिधाओं से वंचित न रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता बोदरवार मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय व संचालन जिला कार्य समिति सदस्य जितेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया l
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रोशनी भारती, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, रविंद्र प्रसाद, शेषमणी गौण, सच्चीदानंद सिंह, आनंद सिंह, मुक्तेश्वर चौबे, राजेश पासवान, बृजेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोदरवार राजेश गुप्ता, शिवम सिंह, विशाल सिंह, राजेश साहनी, भोला, उमेश सिंह, संजय यादव, निखिल उपाध्याय, रामसहाय शुक्ल, अरुण सिंह, बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिय सहित आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण उपस्थित रहे l
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…