News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में 50 पार पुलिसकर्मियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग, दागी-भ्रष्टाचारी किये जाएंगे जबरन रिटायर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2022  |  10:02 AM

1,192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में 50 पार पुलिसकर्मियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग, दागी-भ्रष्टाचारी किये जाएंगे जबरन रिटायर

उत्तर प्रदेश में चुनावी नतीजे आने के बाद आचार संहिता खत्म होने होते ही तमाम रुके सरकारी कामकाज शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

उत्तर प्रदेश पुलिस में कंपलसरी रिटायरमेंट स्कीम के तहत पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग का आदेश जारी हो गया है. डीजीपी मुख्यालय के एडीजी स्थापना ने इस संबंध में सभी रेंज के आईजी, एडीजी व यूपी पुलिस के सभी यूनिट के डीजी को निर्देश जारी किया है कि 31 मार्च 2021 को 50 साल पूरा करने वाले उन पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की स्क्रीनिंग कर ली जाए जिनका अब तक की नौकरी का ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा.

दरअसल डीजीपी मुख्यालय ने बीते 30 नवंबर तक ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगी थी लेकिन कई जिलों और विभागों से उन पुलिसकर्मियों की सूची नहीं भेजी गई जो अनिवार्य सेवानिवृत्ति में आ रहे थे, ऐसे में डीजीपी मुख्यालय ने 20 मार्च तक ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगी है.

इस संबंध में एडीजी स्थापना का कहना है कि यह पुलिस की रूटीन कार्रवाई है जिसमें दागी व अक्षम पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाती है. कहा जा रहा है कि अब चुनाव संपन्न हो चुके हैं, कुछ दिनों में नई सरकार का भी गठन हो जाएगा, ऐसे में इस लटके हुए काम में तेजी आने वाली है.

यूपी चुनाव की बात करें तो एक बार फिर योगी सरकार की सत्ता में वापसी हो गई है. प्रचंड बहुमत के साथ फिर सरकार बनाई जा रही है. इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 273 सीटें जीती हैं, वहीं सपा के खाते में सिर्फ 124 सीटें जा पाई हैं. मायावती की बसपा का हाल तो और ज्यादा बुरा रहा क्योंकि वो सिर्फ एक सीट पर ही जीत पाई, वहीं कांग्रेस भी पूरी मेहनत करने के बावजूद 2 सीटों पर रुक गई. ऐसी खबर है कि होली के बाद योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking