News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसडीएम कसया ने सुलझाया भूमि विवाद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 22, 2024  |  10:13 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम कसया ने सुलझाया भूमि विवाद WhatsApp
Responsive image

कसया। कसया तहसील क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के टोला धन्नी पट्टी में परंपरागत दुर्गा पूजा की भूमि पर अतिक्रमण के विवाद का निस्तारण रविवार को एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर दिए।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के दुर्गा पूजा सेवा समिति के आवेदक अंबुज कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में अनेक बार प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि गांव में परंपरागत दुर्गा पंडाल के स्थान को कुछ लोग के द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर घेरा जा रहा है। जिससे दुर्गा पूजा पंडाल के स्थान पर अतिक्रमण हो रहा है। सुनवाई नही हुई तो इसको लेकर लोगो ने शनिवार को कसया तहसील परिसर पहुंच प्रदर्शन किया था। रविवार को एसडीएम कसया पारितोष मिश्र राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों ने बताया गया कि यहां वर्षो से दुर्गा पूजा होता चला आ रहा है।एसडीएम कसया पारितोष मिश्रा ने राजस्व कर्मियों से सीमांकन करा कर भूमि दुर्गा पूजा के लिए चिन्हित कर मामले का निस्तारण कर दिया। मौके पर दोनों पक्षों को यह हिदायत दी गई की संबंधित भूमि का उपयोग दुर्गा पूजा पंडाल के अतिरिक्त आवागमन हेतु किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उक्त भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा कोई स्थाई निर्माण नहीं किया जाएगा। संबंधित भूमि मौके पर खाली रहेगी। सभी पक्षों द्वारा इस निर्णय पर अपनी सहमति व्यक्त की गई।

इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह,नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, राहुल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking