खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 27 मामले आये जिसमें से 4 मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी भावना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व सहित अन्य 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 4 मामले का मौके से निस्तारण कर दिया गया। शेष 23 प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीओ संदीप वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी विनीत यादव, राजस्व सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…