News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसडीएम तमकुहीराज और विधायक ने गांव जाकर गरीबों को बांटे कंबल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 31, 2022  |  4:53 PM

900 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम तमकुहीराज और विधायक ने गांव जाकर गरीबों को बांटे कंबल

कुशीनगर। ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव व विधान सभा तमकुहीराज के विधायक डा असीम कुमार,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरी श्रीराम मंदिर के प्रांगण में पहुंच पाच सौ जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटे। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। ठंड बढ़ने पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कराई है, ताकि लोगों को कंबल दिलाए जा सकें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दुदही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गौरी श्रीराम स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित सादे समारोह में जरूरत मंद लोगो में कंबल का वितरण किया गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

इस दौरान एसडीएम ने व्यास नारायण उमराव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। ऐसी ही महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना सर्दी से हर व्यक्ति को बचाने के लिए जो गरीब व्यक्ति हैं जिनके पास ऐसे संसाधन उपलब्ध नहीं है कि वह अपने आप को कड़ाके की पड़ रही सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े आदि खरीद सके उन लोगों के लिए सरकार कंबल वितरण करने का काम कर रही है।

विधायक तमकुहीराज डॉ असीम कुमार ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है,जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है।

कंबल वितरण में विधायक डॉ असीम कुमार व एसडीएम व्यास नारायण उमराव के साथ मुख्य रूप से सीओ जितेंद्र सिंह कालरा सहित लेखपाल ब्रजेश कुमार,प्रधान धर्मेंद यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking