News Addaa WhatsApp Group Join करें

गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले कोटेदार पर चला एसडीएम तमकुहीराज का चाबुक! मुकदमा पंजीकृत, दुकान निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2023  |  2:11 PM

3,680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले कोटेदार पर चला एसडीएम तमकुहीराज का चाबुक! मुकदमा पंजीकृत, दुकान निलंबित

कुशीनगर । शासन के मंशा पर खरा उतरने के लिए उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ने एक मुहिम चलाया है, मुहिम को शिखर पर ले जाने के आतुर एसडीएम ने गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले उचित दर के दुकानदार पर चाबुक चलाते हुए जहा कोटेदार के ऊपर अभियोग पंजीकृत कराया है, वही दुकान को निलंबित कर दिया है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के विकाश खंड सेवरही अंतर्गत ग्राम हाता हरदिया के ग्रामीणों ने अपने गांव के उचित दर के दुकानदार पर वितरण के लिए आए गेहूं, चावल, चाना, रिफाइंड,चीनी की काले बाजारी करने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत किया था। जिसका संज्ञान लेकर सम्पूर्ण मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक सेवरही से कराई गई। जांच में मौके पर गई जांच टीम ने ग्रामीणों की बयान दर्ज किया जिसमे शिकायत सही मिली। जिसको रिपोर्ट जांच टीम ने उप जिलाधिकारी को दिया। उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव ने जांच रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से उचित दर विक्रेता हरेराम यादव पुत्र स्व रामबिलास यादव,ग्राम हाता हरदिया को ऊपर स्थानीय थाना में अभियोग पंजीकृत कराते हुए तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया है।

क्या कहते है उप जिलाधिकारी तमकुहीराज

हमारे संवाददाता ने उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव से बात किया तो उन्होंने दो टूक शब्दों मे कहा की किसी कीमत पर गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालो को बक्शा नहीं जायेगा। गरीब के हक उनके चूल्हे तक पहुंचे इस के लिए हमने मुहिम छेड़ी है। मैं मिडिया के माध्यम से आम लोगो से यह कहना चाहता हु,की अगर आपके उचित दर के दुकानदार शासन द्वारा मिलने वाली सामग्री को वितरण करने में अनियमितता करता है,तो हमे सूचित करे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking