खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा ठोकर नंबर-2 एवं 3 का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खड्डा का निरीक्षण किया।
शनिवार को सीएमओ डॉ चन्द्र प्रकाश ने नेपाल त्रासदी को लेकर भैसहा ठोकर नं. 2 एवं 3 का निरीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर वार्ता की और बाढ़ के समय चिकित्सा टीम को तत्पर रहने के निर्देश दिए। निरीक्षक के उपरांत सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया जहां कर्मचारियों की उपस्थिति शत् प्रतिशत मिली। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खड्डा डॉ. पारस नाथ गुप्ता, आईओ पंकज कुमार गुप्ता, सुहैल अख्तर, चंदन मिश्रा, मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…