News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीमा क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर नजर रखें पत्रकार -इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 31, 2025  |  8:25 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीमा क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर नजर रखें पत्रकार -इंडो नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ WhatsApp
Responsive image
  • रविवार को आयोजित हुई बैठक

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत के पथलेश्वरनाथ मंदिर पर रविवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। कार्यक्रम में यूपी, बिहार एवं पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं को उजागर करने की रणनीति पर बल दिया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

रविवार को पथलेश्वरनाथ मंदिर पर आयोजित इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की बैठक मंदिर के महंथ डा.सत्येन्द्र नाथ गिरी की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि छितौनी नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक निषाद के देख- देख में बैठक शुरू हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री निषाद ने संघ के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार की ओर से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श, पत्रकारों के हित अधिकार और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं समन्वय बनाकर कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देने की अपील की गई।

नेपाल राष्ट्र से आए संघ के संरक्षक पत्रकार आर.पी उपाध्याय, विद्याधर तिवारी, जेपी वर्मा, संजय पाण्डेय, नत्थू शर्मा, अर्जुन जायसवाल, शिवा तिवारी ने पत्रकार के नैतिक जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। इस दौरान हरिद्वार काजी, नूरलैन अंसारी, शमीउल्लाह काशमी, उमेश बीके, दिवाकर कुमार, संदीप कुशवाहा, जहीर खान सहित दर्जनों पत्रकार गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking