कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ व्यापक पैदल गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। चौकी प्रभारी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों और सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस की सक्रियता देख वाहन चालकों और राहगीरों में भी सतर्कता देखने को मिली।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे कई चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव बोले ;
पैदल गश्त,सघन चेकिंग अभियान के नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है। उन्होंने अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
क्या कहते है चौकी प्रभारी:
चौकी प्रभारी बहादुरपुर धर्मवीर सिंह ने गश्त के दौरान आमजनों से रूबरू होते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतों का प्रमुख कारण हेलमेट का प्रयोग न करना है। इसलिए यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित गश्त और चेकिंग से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।
पुलिस के इस विशेष अभियान से सीमा क्षेत्र में पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आई और वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने का संदेश मिला।
इस दौरान आरक्षी राधेश्याम यादव,आरक्षी चंद्र प्रकाश यादव,आरक्षी संदीप गौड़,आरक्षी आदर्श मिश्रा,आरक्षी सूरज कुमार,आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी, आरक्षी श्रवण कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…