News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिले के सभी थानों पर डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर परआयोजित होगी गोष्ठी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 12, 2022  |  7:47 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिले के सभी थानों पर डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर परआयोजित होगी गोष्ठी

कुशीनगर । आगामी चौदह अप्रैल को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जनपद के प्रत्येक थाना परिसर में गोष्ठी आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमें थाना क्षेत्र में विगत पांच वर्षों के अन्तर्गत घटित एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित मुकदमों के पीड़ित पक्ष व वादीगण के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एससी /एसटी के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, वकील, पत्रकार, डाक्टर्स एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति/संस्थान जो एससी/एसटी वेलफेयर के लिए कार्य कर रहे हैं को भी उक्त गोष्ठी में प्रतिभाग कराया जाना है।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

इस अवसर पर जनपद के थाना कसया में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर स्वयं उपस्थित रहकर सभी आगन्तुकों की समस्याओं का अनुश्रवण करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के एक थाने पर जहां एससी/एसटी एक्ट के सर्वाधिक मुकदमें पंजीकृत हुए हैं वहां पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर स्वयं उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण अलग-अलग थानों पर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित रहकर गोष्ठी का संचालन करते हुए अधिक से अधिक मामलो का निस्तारण करायेगें साथ ही उ0प्र0 सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी से भी अवगत करायेगें। साथ ही साथ जनपद के समस्त थानो के सभी बीट पुलिस अधीकारी अपने-अपने बीट क्षेत्र में जहां एससी/एसटी समुदाय के लोग निवास करते है वहां जाकर भ्रमण करेंगें तथा वहां लोगों से वार्ता करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त करेंगें यदि उनकी कोई समस्या हो तो यथा सम्भव उसका निवारण करेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking