News Addaa WhatsApp Group Join करें

वरिष्ठ कांग्रेसी व वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा सिंह की पत्नी कुशीनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी ने किया नामांकन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2022  |  6:28 PM

1,092 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वरिष्ठ कांग्रेसी व वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा सिंह की पत्नी कुशीनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी ने किया नामांकन
  • प्रियंका ने चुनाव मे 40 प्रतिशत महिलाओ को भागीदारी देकर सम्मान दिया हैं-श्यामरती देवी

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा सीट से कंग्रेस की घोषित प्रत्याशी श्यामरती देवी पत्नी अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वीर सावरकर नगर टीचर कालोनी निवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद सिंह इससे पूर्व वर्ष 1993 में रामकोला सीट से निर्दल, 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर कुशीनगर से विधानसभा चुनाव भाग्य आजमा चुके हैं। जहां उन्हें 20 हजार मत मिले। वर्ष 12017 में यह सीट सपा को समझौते में चली गयी। पुनः 2022 में पार्टी ने कक्षा छः पास श्यामरती को प्रत्याशी बनाया है। इस बार पार्टी ने आधी आबादी पर भरोशा जताते हुए 69 वर्षीय ग्रहणी श्रीमती श्यामरती देवी को मैदान में उतारा है। पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर श्रीमती देवी ने कहा कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को चुनाव में 40℅ भागीदारी देकर सम्मान दिया है।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से सहयोग, समर्थन व कांग्रेस को वोट देने की अपील की। पर्चा दाखिले में प्रदेश सचिव, जनपद प्रभारी मसूद अंसारी, प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस अनवर जकी, आईटी सेल आदित्य तिवारी, जिलाध्यक्ष व्यास ओझा, जिलाउपाध्यक्ष वाजिद अली, जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ गौरी शंकर सिंह, जिला महासचिव अमित मिश्रा, जिला सचिव जितेंद्र पटेल, अंशु मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष एड राधाकृष्ण शर्मा, नागेंद्र सिंह, पूर्व जिपंस जान मुहम्मद, पूर्व जिपंस आनन्द उर्फ सुरेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, ईश्वर चन्द पटेल, हरिलाल यादव, आयुष कुमार सिंह, नरेंद्र यादव, तारकेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी जन शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking