खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा स्टेशन से कुछ ही दूरी पर बंजारीपट्टी गांव के समीप रेलट्रैक पर एक शव के मिलने से सनसनी फैल गयी। मौत ट्रेन से गिरकर होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त सहित पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।
बुधवार की सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर खड्डा से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी के गुजरने के बाद बंजारीपट्टी गांव के (टूटहवा पुल) के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखकर आस-पास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही में जुट गयी। काफी प्रयास के बाद युवक की पहिचान नवनीत कुमार तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी 28 वर्ष ग्राम पिपरा जटामपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। युवक की मौत ट्रेन से गिरकर होने का अंदेशा जताया जा रहा है। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
— News Addaa (@news_addaa) March 9, 2022
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…