News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: न्याय न मिलने के दशा में सडक़ पर उतरेंगे ग्राम रोजगार सेवक, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2021  |  3:16 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: न्याय न मिलने के दशा में सडक़ पर उतरेंगे ग्राम रोजगार सेवक, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

कुशीनगर। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास के रोजगार सेवक के विरुद्ध जारी पत्र से आक्रोशित ग्राम रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन पूरे जनपद में शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी रहा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

शासन का जिलाधिकारी कुशीनगर के नाम प्रेषित पत्र में रोजगार सेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश शासन के छवि को धूमिल करने का आरोप लगा, अभियोग पंजीकृत कराने एवं जनहित में इनके सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा अभियोग पंजीकृत कराने व सेवा समाप्ति की सूचना पर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा और धरना प्रदर्शन पर उतारू हो गये।

सेवरही ब्लाक के रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष मृयूजय राय ने बताया कि हमारे संघ के प्रदेश प्रभारी पर किया जा रहा यह विद्वेषपूर्ण कार्यवाही अधिकारियों की हताशा और निराशा को दर्शा रहा है। वही ब्लाक उपाध्यक्ष विधा प्रसाद गुप्ता ने कहा की धरना- प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के साथ संघ मुख्यमंत्री को ज्ञापन डाक से प्रेषित किया जायेगा। धरने में जिला महामंत्री अमरनाथ यादव,ब्लाक टीए पंकज कुमार मिश्रा, सहित सभी तमाम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking