News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2024  |  6:46 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: गैगेस्टर एक्ट के मुकदमें में पच्चीस हजार रुपये का इनामिया अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर । आपने अक्सर सुना होगा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता. अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कभी ना कभी अपने अपराधों का हिसाब चुकाने के लिए मजबूर हो ही जाता है. पुलिस को भले ही अपराधी को पकड़ने में देर हो जाए लेकिन आखिरकार सफल हो ही जाते हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के थाना सेवरही से सामने आया हैं।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

बताते चले कि सेवरही पुलिस द्वारा थाना सेवरही क्षेत्र से मु0अ0सं0-280/2024 धारा- 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर से वांछित चल रहे पच्चीस हजार रुपए का इनामियां अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ चेरा गुप्ता पुत्र स्व0 रामचन्द्र गुप्ता सा0 कस्तुरबा थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सेवरही पर मु0अ0सं0 419/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय कहते है:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष सेवरही श्रीप्रकाश राय कहते हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास है,इसके ऊपर धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर में दर्ज है जहां से वह (वांछित) चल रहा था। साथ ही धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना स्थानीय सेवरही में दर्ज है। पुलिस को इसकी तलाश थी जिस पर पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित हो चुका था जिसे काफी मशक्कत के बाद दबोच लिया गया है।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking