कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते करीब दो माह में थाना क्षेत्र से आठ मोटरसाइकिल चोरी होने की बात सामने आई है, लेकिन अब तक एक भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद नहीं होने से वाहन स्वामियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चोरी गई मोटरसाइकिलों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के एक प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी जितेंद्र सिंह की अपाची मोटरसाइकिल भी शामिल है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान निवासी भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की है। उनका कहना है कि मोटरसाइकिल की बरामदगी को लेकर वह दो बार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं। उन्होंने बताया कि एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सेवरही थानाध्यक्ष को उनकी मोटरसाइकिल हर हाल में बरामद करने का निर्देश भी दिया था।
इसके बावजूद काफी समय बीत जाने के बाद भी मोटरसाइकिल बरामद नहीं हो सकी है। भाजपा नेता का कहना है कि उच्चाधिकारी के निर्देश के बावजूद यदि चोरी गई बाइक बरामद नहीं होती है तो इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
बता दे कि चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवरही क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। एक के बाद एक वाहन चोरी होने के बावजूद चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। लोगों को आशंका है कि सक्रिय बाइक चोर गिरोह पुलिस की निगरानी से बाहर रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार वाहन चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक एक भी चोरी की मोटरसाइकिल क्यों नहीं लगी? यदि चोरी की घटनाओं के पीछे कोई सक्रिय गिरोह है तो उसकी पहचान और गिरफ्तारी कब होगी, यह भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थानाध्यक्ष का पक्ष जानने की कोशिश, नहीं उठा फोन..!
मामले में सेवरही थानाध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए इस संवाददाता ने उनके मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। फोन की घंटी बजती रही, लेकिन थानाध्यक्ष ने कॉल रिसीव नहीं किया। लिहाजा उनका पक्ष खबर में शामिल नहीं किया जा सका।
अब देखना यह है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस भाजपा नेता की चोरी गई अपाची समेत अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद कर पाती है या नहीं। फिलहाल लगातार हो रही वाहन चोरी और बरामदगी के अभाव ने सेवरही पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…
कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…