News Addaa WhatsApp Group

सेवरही : विदाई एक प्रक्रिया का अंश है : अवनीश कुमार सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 18, 2025  |  11:01 AM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही : विदाई एक प्रक्रिया का अंश है : अवनीश कुमार सिंह

सेवरही : विदाई एक प्रक्रिया का अंश है : अवनीश सिंह

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

सेवरही ,कुशीनगर । आम जीवन में विदाई एक प्रक्रिया का अंश होता है,जहां हमे अपने अनुभवों के सहारे दूसरे जगह अपने को स्थापित करना पड़ता हैं। जो आम जीवन में बहुत कुछ सीखने और समझने का रास्ता होता हैं। जहां पूर्व में मिले अपने अनुभव,संस्कार,क्रिया, सहयोग हमे हमेशा पुरानी यादों को ताजा करने का काम करता हैं।

उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि थाना सेवरही पर कार्यरत उप निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं के बीच साझा किया । सोमवार को अंबिका
पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विदाई होने से एक बार सभी को कुछ मुश्किलें का आभास होता है,लेकिन यह एक प्रकिया का अंश है जो हमे अपने में आत्मविश्वास बनाने का शुरुआत करता हैं। यह शिक्षा का मंदिर हमे नए रास्ते चुनने का आत्मबल प्रदान करता है, शिक्षकों से मिली प्रेरणा और अपने सहपाठियों से मिली ऊर्जा हमेशा याद रहता हैं।

विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष यूनिटी आफ प्राइवेट स्कूल संतोष मिश्र ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और इसके लिए परिश्रम भी करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त होकर बोर्ड परीक्षा देने के लिए सुझाव दिए। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया,वही छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दी गई।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking