News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: चौकी प्रभारी ने पैदल गश्त कर लिया कस्बा के सुरक्षा का जायजा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 14, 2022  |  8:46 PM

996 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: चौकी प्रभारी ने पैदल गश्त कर लिया कस्बा के सुरक्षा का जायजा

कुशीनगर । जिले के सेवरही थाना के उप नगर सेवरही चौकी के प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

चौकी प्रभारी सेवरही मंगेश मिश्र हमराह आरक्षी कमलेश यादव, आरक्षी उपेन्द्र,आरक्षी संजय यादव, आरक्षी अमरनाथ यादव मय दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया। उन्होंने कस्बा के मुख्य मार्ग के अतरिक्त व्यस्त गलियों में भी पैदल गश्त किया।

चौकी प्रभारी सेवरही मंगेश मिश्र बोले:

चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बा समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। कस्बे से लेकर गांवों तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर अराजक तत्व भूमिगत हो रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। उन्होंने ने कहा कि यह गश्त नियमित चलती रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking