News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: पुलिस ने पांच किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 21, 2023  |  6:44 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: पुलिस ने पांच किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक को दबोचा

कुशीनगर। बीती रात्रि सेवरही पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो पांच सौ अवैध गांजा के साथ उस समय दबोचा जब वह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के निकट अंधेरे में खड़ा था।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार /बुधवार के रात्रि चौकी प्रभारी सेवरही दीपक सिंह,हेड कांस्टेबल बच्चे लाल यादव, हेड कांस्टेबल प्रभात तिवारी के साथ कस्बा सेवरही में रात्रि गस्त में घूम रहे थे की तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के सामने।शुगर मिल वाली सड़क पर एक व्यक्ति संदेह स्थिति में अंधेरे में खड़ा दिखाई दिया,पुलिस टीम ने ट्राच के रोशनी दौड़ाई तबतक वह भागने लगा,की पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया,जो हाथ में एक बैग लिया हुआ था, जिसकी जमा तलाशी ली गई तो उसमे पांच किलो पांच सौ अवैध गांजा जब्त किए गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान भागीरथी यादव पुत्र जमुना यादव साकिन गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ। बरामद किया गया अवैध गाँजा की (कुल कीमत लगभग एक लाख दस हजार रुपये) के आसपास बताया जा रहा है।वही पकड़े गए अभियुक्त के पास से तीन सौ पचास रु0 नगद भी बरामद किया गया।

क्या कहते है चौकी प्रभारी दीपक सिंह

इस बरामदगी के विषय में कस्बा सेवरही पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने न्यूज अड्डा को बताया की अभियुक्त भागने का प्रयास किया लेकिन दबोच लिया गया। हरहाल में अवैध कारोबार पर नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता है। किसी कीमत पर अवैध कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking