News Addaa WhatsApp Group

एक माह पूर्व शिक्षक के डिक्की से चोरी की हुई घटना का सेवरही पुलिस ने किया खुलासा,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 13, 2022  |  8:33 PM

1,684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक माह पूर्व शिक्षक के डिक्की से चोरी की हुई घटना का सेवरही पुलिस ने किया खुलासा,वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही में स्थित पीएनबी बैंक के सामने से बैंक उपभोक्ता की मोटरसाइकिल के डिक्की से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुकामी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को दबोचने में कामयाब हुई है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बताते चले की पिछले माह नवम्बर की दसवीं तारीख को संजय कुशवाहा ने पीएनबी बैंक की शाखा सेवरही से रूपए निकाल कर अपने मोटरसाइकिल के डिक्की में रख कर किसी काम से चले गए,तब तक अज्ञात चोर ने डिक्की पर अपना हाथ साफ कर नव दो ग्यारह हो गया था। लेकिन मुकामी पुलिस सीसी फुटेज के सहारे अभियुक्त तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया। इधर वादी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करा दिया।

थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार ने उपरोक्त घटना की सफल खुलासा करने के लिए वैज्ञानिक संसाधनों का सहयोग के साथ ही सीसी फुटेज के सहारे चौकी प्रभारी सेवरही मंगेश कुमार मिश्र,आरक्षी रोशन त्रिपाठी,आरक्षी कृष्ण मोहन कुशवाहा को साथ लेकर उपरोक्त मु0अ0सं0 325/22 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त टेकमणि सिंह पुत्र शिवजी सिंह साकिन घाट टोला अहिरौली दान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की गई रकम में से पंद्रह हजार रुपए भी पुलिस टीम बरामद किया है।

मुकामी पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking