News Addaa WhatsApp Group Join करें

sewayojan.up.nic.in/कुशीनगर: वृहद रोजगार मेला 09 फरवरी को, मेले में 30 से 35 कम्पनियों के भर्ती अधिकारी रहेंगे उपस्थित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2023  |  5:15 PM

962 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
sewayojan.up.nic.in/कुशीनगर: वृहद रोजगार मेला 09 फरवरी को, मेले में 30 से 35 कम्पनियों के भर्ती अधिकारी रहेंगे उपस्थित

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद-कुशीनगर के तत्वावधान में उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज, पडरौना, कुशीनगर के परिसर में दिनांक 09.02.2023 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 30 से 35 कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों के लगभग 3000 रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न प्रकार के पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में जी०फोरएस० सेक्योर सोल्युशन इण्डिया प्रा०लि०, पिपल ट्री आनलाइन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, सिप्ला आर्युवेदा, कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन, प्रेरणा इनवोटिव सोल्यूशन प्रा०लि०, एल०आई०सी०, पडरौना, गायत्री इन्सीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, होली हर्ब्स, संजीवनी आर्युवेदिक, बाम्बे इंटेलीजेन्स सिक्योरिटी लि0, असाइन सर्विसेस, कल्याणी सोलर पावर, साइन सर्विसेस ग्रुप, टीम लीज सर्विसेस लि० एव एस०बी०आई० फाईनैंन्स इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज, पडरौना कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है । इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking