सेवरही/कुशीनगर । बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही के अंबेडकर नगर में एक मकान का निशान बनया है, चोरों ने फाटक तोड़ कर घर में रखे सामान पर अपना हाथ साफ कर लिया है। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज और थानाध्यक्ष सेवरही ने घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण मंगलवार को किया।
बताते चले की कस्बा सेवरही अंबेडकर नगर निवासी जय प्रकाश रावत के घर का फाटक तोड़ कर अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर घर में मिले सामानों के साथ कुछ नकद की चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गृह स्वामी को सुबह जागने पर हुई है। बकौल गृह स्वामी द्वारा स्थानीय थाना में चोरी की लिखित तहरीर जो दिया गया है, उसमे सिलाई मशीन, साइकिल, पीतल की वर्तन के साथ दस हजार रुपए नकद चोरी होने की बात बताई गई है। कस्बे में लागतार हो रहे चोरियो से पुलिस की रात्रि गस्त से पर्दा जहा उठने लगा है,वही आम लोगो के बीच चोरों की भय सताने लगा है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा, प्रभारी निरीक्षक सेवरही द्वारा घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
सभासद पप्पू जायसवाल बोले: अंबेडकर नगर के सभासद पप्पु जायसवाल ने न्यूज अड्डा को बताया की चोरी की घटना मेरे मुहल्ले में पहली बार घटित हुआ है। जिससे लोगो में चर्चा की बजार गर्म है, मेरा पुलिस प्रशासन से मांग है की चोरी की घटना की खुलासा जल्द से जल्द किया जाए।
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…
हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…
कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…