News Addaa WhatsApp Group Join करें

शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2026  |  4:27 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब माफियाओं’ पर बड़ा प्रहार, 170 पेटी अवैध शराब से भरी पिकअप जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच तरयासुजान पुलिस ने शराब तस्करों की कमर तोड़ देने वाली बड़ी कार्रवाई की है। सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिंद्रा पिकअप से 170 पेटी अवैध देशी शराब ‘बंटी बबली’ बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 7,650 पाउच (1,530 लीटर) है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस की भनक लगते ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये की अवैध शराब और वाहन जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद भर में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे थाना तरयासुजान पुलिस सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिहार नंबर की महिंद्रा पिकअप (BR 29 GA 1672) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के अंदर बड़ी चतुराई से छिपाकर रखी गई 170 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये और पिकअप वाहन की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इस मामले में थाना तरयासुजान पर मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्कर की पहचान के लिए पुलिस वाहन के पंजीकरण और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी जल्द पहुंच बनाई जाएगी।

बोले थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव.!

थानाध्यक्ष तरयासुजान नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने इस संवाददाता से कहा, कि “थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी टीम लगातार सक्रिय है। शराब माफियाओं और उनके नेटवर्क के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कानून तोड़ने वालों के लिए तरयासुजान क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।”

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ सिंह, कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर उपनिरीक्षक शशि कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिंद, कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, आरक्षी राजा राजभर तथा आरक्षी शिवशंकर राजभर शामिल रहे।

लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि तरयासुजान पुलिस अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस की इस बड़ी सफलता से शराब तस्करों में खलबली मची हुई है, वहीं आम लोगों ने भी कार्रवाई की सराहना की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking