News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीमद् भागवत से मोक्ष की प्राप्ति होती है: अंशुमानचार्या

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 29, 2026  |  2:45 PM

466 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीमद् भागवत से मोक्ष की प्राप्ति होती है: अंशुमानचार्या WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार क्षेत्र के गोपाला में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अन्तिम दिवस में कथावाचक अंशुमानचार्य ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हैं मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी हो रही हो कोई भी करा रहा हो कथा को सुनने जाना चाहिए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जगह नहीं मिलने पर आप दूर स्थान जहां कथा की आवाज आ रही है। वहां बैठकर श्रवण करना चाहिए। सुख दुख इस संसार में भुगतना है। इसलिए सुख के प्रति और धर्म दान करते रहना चाहिए। यही आपके जीवन में काम आएगा। कभी भी अपने आप पर अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलयुग में नाम स्मरण करने से भगवान कष्ट दूर कर देते हैं। श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से नहीं, जीवन में आत्मसात करने से जीवन कल्याण के मार्ग प्रशस्त होगा।भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य के कई जन्मों का पापों का नाश हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ उसकी शिक्षाओं पर भी जीवन में आत्मसात करना चाहिए। कृष्ण अवतार के रूप में विष्णु ने संसार को यह संदेश दिया कि नैतिक शिक्षा और कर्तव्य के माध्यम से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए कि जीवन में परोपकार करो। उन्होंने कहा कि अहंकार से मुक्त होने पर ही मनुष्य ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है।

महाराज ने कहा कि भागवत में तीनों कालों का उल्लेख है भागवत कथा का श्रवण करने से हर प्रश्न का उत्तर मिलता है। हर समस्या का समाधान मिलता है उन्होंने गोकर्ण द्वारा अजामिल की मुक्ति जैसे विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking