News Addaa WhatsApp Group Join करें

श्रीमद्भागवत महापुराण सत्य सनातन की उद्घोषणा करता है – राधेश्याम शास्त्री

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By: and

Feb 15, 2025  |  6:55 PM

264 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीमद्भागवत महापुराण सत्य सनातन की उद्घोषणा करता है – राधेश्याम शास्त्री WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। श्रीमद्भागवत कथा इतिहास नही है यह महापुराण है I इतिहास में जो हुआ है वह हमेशा नही होता है लेकिन जो पुराण में हुआ है वह हमेशा होता रहता है I इसमें घटनाओं का आकलन नही बल्कि घटनाओं के माध्यम से सत्य को इंगित करते हुए यह महापुराण सत्य सनातन का उद्घोषणा करता है I
विकास खंड कप्तानगंज के पकड़ी ग्राम सभा में अयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन 15 फरवरी शनिवार को कथा सुनाते हुए राधेश्याम शास्त्री जी महराज ने उक्त बातों को कही I

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इन्होंने कहा कि जहां पर असत्य है वहीं पर सत्य भी छिपा हुआ है I बुराई के सामने अच्छाई का भी जन्म होता है I पापी के घर पुण्यात्मा भगवान के भक्त को भी अवतरित होने की बात कहते हुए कहा कि नास्तिक हिरण्यकश्यप को यह पता नही था I कि मेरे ही घर भक्त प्रहलाद जैसा पुत्र जन्म लेगा जो हमारे मौत का कारण बनेगा I हिरण्यकश्यप एक राजा के साथ ही साथ बलशाली भी था I नास्तिक होने पर उसने अपने पुत्र को अनेक प्रकार का यातना देकर अपने को भगवान बनने का काफी प्रयास किया I फिर भी वह सफल नहीं हुआ I भक्त प्रहलाद की भक्ति के साथ ही साथ धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु को नरसिंह रुप में अपने भक्त के अटल विश्वास को सत्य करने के लिए खंभे से निकल कर बाहर आना पड़ा I और हिरण्यकशयप का बध करते हुए धर्म की रक्षा की गई I

हिरण्यकश्यप बलशाली था और प्रहलाद निर्बल थे परंतु भक्ति और सत्य पर अटल रहने के कारण प्रहलाद बलशाली हों गए और हिरण्यकश्यप निर्बल हो गया I जब भी हमारे धर्म पर आंच आई है उस समय धर्म को बचाने के लिए सत्य का विजय कराने ले लिए भगवान को किसी न किसी रूप में आना ही पड़ा है I

इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह, ग्राम प्रधान शर्मिला सिंह, आशुतोष सिंह, विजय प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नमुना सिंह,ओमप्रकाश सिंह, रामईश्वर सिंह, पुर्व जिला पंचायत सदस्या गंगोत्री देवी, पुर्व प्रधान निक्कू लाल, ऊषा सिंह, अनामिका सिंह, सरोजनी सिंह, गीता सिंह, रामालालित पटेल, गंगासागर पटेल, लड्डू प्रसाद, छोटेलाल मद्धेशिया, राजनाथ गिरि, धोनी निषाद आदि ग्रामीणों संग महिलाएं उपस्थित थी I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking