खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्री तंवर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का आवश्यकतानुसार स्थलीय सत्यापन कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व, पुलिस, विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी की मानवीय संवेदनशीलता भी सामने आई। तमकुहीराज तहसील में तैनात लेखपाल शम्भू कुमार के फाजिलनगर में मार्ग दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्री तंवर ने तत्काल अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सदर उप जिलाधिकारी को फोन कर घायल लेखपाल को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल मधुकर श्रीवास्तव, अजीत, विभव शर्मा आदि को घायल लेखपाल के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी लेने तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 07 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 55 प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
प्राप्त प्रकरणों में राजस्व विभाग के 18, पुलिस विभाग के 09, पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त 04, विकास विभाग के 07 तथा अन्य विभागों के 24 प्रकरण शामिल रहे। इस अवसर पर सीएमओ डा.चन्द्र प्रकाश, उप जिलाधिकारी खड्डा डा. संतराज सिंह बघेल, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी खड्डा, तहसीलदार महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…