News Addaa WhatsApp Group Join करें

शिविर में हुआ 550 मरीजों का निः शुल्क नेत्र परीक्षण

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 10, 2024  |  6:22 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिविर में हुआ 550 मरीजों का निः शुल्क नेत्र परीक्षण WhatsApp

तुर्कपट्टी। गुरवलिया बाजार के पूर्वी चौराहे पर रविवार को राज आई हास्पिटल के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया इसमें 550 मरीजों की नेत्र जाँच की गई और 50 मरीजों को मोतियाबिंद के आपरेशन की सलाह दी गई।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इसके पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार द्वारा सम्मानित ग्राम पंचायत ठाढ़ीभार के प्रधान जयप्रकाश यादव ने शिविर का शुभारंभ किया और कहा कि गरीबों की सेवा एक पुनीत कार्य है इन्हें निशुल्क सेवा प्रदान किया जाना सराहनीय कदम है इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। आयोजक एवं राज आई सेवा संस्थान का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए अनुकरणीय है। आयोजक आनंद मेडिकल स्टोर के संचालक आनंद यादव ने कहा कि शिविर में गाँव के लोग जिस उत्साह से शामिल हुए हैं इससे काफी प्रसन्नता हुई है इस प्रकार का आयोजन आगे भी होता रहेगा और गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों की मदद की जाएगी। आयोजक द्वारा अतिथियों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राज आई हास्पिटल की टीम में डा अंकित यादव, डा विशाल मौर्या, अंकित दुबे, राज रतन राव, शमशाद अंसारी ने मरीजों की नेत्र परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार उन्हें निशुल्क दवा एवं चश्मा उपलब्ध कराया। संचालन प्रदीप यादव ने की।

इस दौरान प्रेम शंकर सिंह, शंभु यादव, भोला शर्मा, सिकंदर कुशवाहा, संदीप गुप्ता, पूर्व प्रधान धुरी प्रसाद, राम विश्वास प्रसाद, शर्मा यादव, स्वामीनाथ यादव, गोपाल यादव, जितेंद्र प्रजापति, नथुनी यादव, बासुकीनाथ यादव, धर्मराज यादव, कंहैया शर्मा, दीपक यादव बुधु कुवर यादव, नगीना यादव, गोविंद यादव, महेंद्र प्रसाद, प्रिंस यादव, प्रधान अमावश यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking