खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के श्रीगांधी किसान इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को चुनाव अधिकारी की देखरेख प्रबंध कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। प्रबंधक अमियमय मालवीय तो अध्यक्ष वीरेंद्र दूबे को मनोनीत किया गया।
श्रीगांधी इंटरमीडिएट कालेज में कोर्ट के आदेश पर रविवार को डीआईओएस मनमोहन शर्मा व चुनाव अधिकारी रामदास प्रसाद व रामअधीन प्रसाद की देखरेख में कमेटी का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से अमियमय मालवीय को प्रबंधक, वीरेंद्र दूबे को अध्यक्ष, अवनीन्द्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, अशोक तिवारी को उपप्रबंधक, सुप्रियमय मालवीय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मनोनीत पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लादकर बधाई दिया।
इस दौरान प्रधानाचार्य मौला प्रसाद, दिनेशचंद्र मालवीय, रामकृष्ण अग्रवाल, आमोदकांत त्रिगुणायत, राकेश मिश्र, अतुल पटेल, विनोद तिवारी, संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…