पडरौना/कुशीनगर। क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर निवासी एक 16 वर्षीय बालक की अचानक गायब होने जाने के मामले में कुशीनगर पुलिस के ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराने के मामले में कोतवाली पुलिस के सिधुआं चौकी पुलिस के सहयोग से गायब बालक को दो दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
इस सिलसिले में गायब बालक के पीड़ित परिजनों ने ट्यूटर पर शिकायत दर्ज कर अपने ही बालक सलीम पुत्र गुलबर उम्र 16 वर्ष निवासी जंगल बनबीरपुर सेक्टोलिया को घर से अचानक गायब होने का जिक्र किया था। ट्विटर पर शिकायत करने के बाद से पुलिस को संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पडरौना क्षेत्र की सिधुआं चौकी पुलिस ने इस मामले में गायब बालक की तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि परिजनों ने भी तलाश में जुटे हुए थे,की चौकी पुलिस को सूचना दिए कि गायब बालक अपनी मौसी के घर बिहार पहुंच गया था। इसके बाद चौकी पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर गायब बालक को बरामदगी कराते हुए परिजनों को सौंप दिया। इसमें कोतवाली पडरौना सिधुआं चौकी प्रभारी सीबी पान्डेय,कांस्टेबल ब्रजेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह बाबू राम,जगमोहन यादव, दिनेश शर्मा कांस्टेबल दिलीप कुमार,कांस्टेबल संदीप मौर्य आदि चौकी से जुड़े स्टाफ और कर्मचारी मौजूद रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…