News Addaa WhatsApp Group Join करें

छः वर्षीय अपहृत बच्ची 20 मिनट के अन्दर बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2023  |  5:23 PM

915 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छः वर्षीय अपहृत बच्ची 20 मिनट के अन्दर बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

पडरौना,कुशीनगर। थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस की सक्रियता से 06 वर्षीय अपहृत बच्ची 20 मिनट के अन्दर सकुशल बरामद,एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस टीम द्वारा स्थान शिव मंदिर पोखरा चौपरिया के पास से दूरभाष के जरिए पी.आर.ओ पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिधुआ बांगर भाठ से एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 6 वर्ष की बच्ची को अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर लेकर भाग रहा है। इस सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जनपद में कई स्थानों पर पुलिस टीम गठित कर सघन चैकिंग करायी जा रही थी, फलस्वरुप थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस द्वारा अभियान के दौरान सूचना प्राप्त होने के 20 मिनट के अन्दर अपहरणकर्ता विक्की कुमार शर्मा पुत्र गोपी कुमार शर्मा निवासी होरलापुर थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर व अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2023 धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह,निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव,उ0नि0 दीपक सिंह,हे0का0 हिमांशू सिंह,हे0का0 आमिर खान,
का0 विशाल सिंह समस्त थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking