हेतिमपुर/कसया। उत्तर प्रदेश में दर्शन तथा ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण में निकले 16 आईएएस अफसर शुक्रवार की रात्रि कुशीनगर पहुंचे ।
शनिवार की सुबह सबसे पहले कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतीमा पर चीवर चढ़ाया तथा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।भंते उपाली, भंते अशोक ने धम्म मंत्रो के द्वारा पूजा कराया। सभी प्रशिक्षुओं ने भगवान बुद्ध से विश्व शांति की कामना की तथा ईमानदारी से अपने दायित्वों को निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे टीम की अध्यक्षता करते हुए जागृति अवस्थी ने बताया की कुशीनगर से पहले हमारी टीम वाराणसी में थी तथा कुशीनगर से निकलकर गोरखपुर अयोध्या के लिए निकलेगा ।
मौके पर लेखपाल नीलेश रंजन राव, प्राण रंजन आदि लोग मौजूद रहे । साथ में कुशीनगर चौकी प्रभारी मय टीम के साथ मौजूद रहे ।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…