कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में बीते 24 अगस्त को हुई चोरी का पुलिस ने महज 15 दिनों के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर उपकरण, इनवर्टर-बैटरी, सिलेंडर, पंखा समेत तमाम सामान पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का लगभग पूरा सामान बरामद कर लिया है।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 8 सितंबर 2026 को तरयासुजान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजीव राय पुत्र देवनारायन राय तथा अनिल पाण्डेय उर्फ चांदी लाल पुत्र जनार्दन पाण्डेय, दोनों निवासी तरया हंसराज कोडरा, थाना तरयासुजान को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से विद्यालय से चोरी किया गया 02 इनवर्टर बैटरी, 01 इनवर्टर, 01 साउंड बॉक्स, 01 तसला (भदेली), 01 कुकर, 01 सिलेंडर, 01 कढ़ाही और 01 पंखा बरामद किया गया। इसके अलावा विद्यालय के कंप्यूटर उपकरणों में 02 मॉनिटर, 02 सीपीयू, 02 कीबोर्ड, 02 माउस और 01 यूपीएस भी बरामद हुआ।
जानकारी रहे कि चोरी के सामान की लंबी फेहरिस्त ने खोली पूरी कहानी ।विद्यालय से चोरों ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ही नहीं उड़ाए थे, बल्कि रसोई और अन्य उपयोगी सामान को भी निशाना बनाया था। पुलिस की बरामदगी से साफ है कि आरोपियों ने विद्यालय के भीतर मौजूद कई तरह के सामान को समेटकर ले जाने की कोशिश की थी।
इस मामले में थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 256/26, धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां बताना चाहूंगा कि चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विपिन यादव, रविकान्त सिंह व बृजेश सिंह, आरक्षी रामनिवास यादव, प्रशिक्षु आरक्षी सत्यम मौर्य, शिवशंकर राजभर व मंजीत यादव, महिला आरक्षी सोनी वर्मा तथा म0का0 सुप्रिया यादव शामिल रहीं।
पंद्रह दिन में चोरी का खुलासा और सामान की बरामदगी को तरयासुजान पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरप्रांतीय मोबाइल खरीदार और विक्रेता…
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिभाएं हुईं सम्मानित कार्यक्रम की हुई जमकर तारीफ खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…