News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अड़तालिस वर्षीय व्यक्ति की मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 6, 2025  |  6:21 PM

201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अड़तालिस वर्षीय व्यक्ति की मौत

सलेमगढ़,कुशीनगर । बीती रात्रि राष्ट्रीय राज मार्ग २८ सलेमगढ़ चौराहे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से शादी के निमंत्रण से घर वापस आ रहे एक अड़तालिस वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

मिली जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी शर्मा नंद शर्मा उर्फ गुली शर्मा पुत्र पारस शर्मा जो शादी के निमंत्रण से वापस अपने घर आ रहे थे कि राष्ट्रीय राज मार्ग २८ सलेमगढ़ चौराहे पर अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई, और शव पूरी तरह से बिखर गई। मृतक लोहार का कार्य करता था और गरीब परिवार का सदस्य था। उसका एक लड़का और एक पुत्री है ।घटना की जानकारी लोगों को जैसे ही हुई l लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया,मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हैं।

चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा ने इस संवाददाता को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस बिखरे शव को इकठ्ठा कर कर शिनाख्त में जुटी। काफी मशक्कत के बाद शव का शिनाख्त हो पाया, कारण यह था कि मृतक का शव टुकड़े टुकड़े में बिखरे पड़े थे,जिससे शिनाख्त होने में कठिनाइयां हुई । पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking