News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 19, 2025  |  6:52 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार म जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र की मौजूदगी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में छाया रहा राजस्व विभाग से सम्बंधित मामले। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86मामले आए जिसमें 05मामले का मौके पर निस्तारण किया गया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 46, पुलिस विभाग से 18,विकास विभाग से 01,व अंय विभाग से 17मामले आए। जिसमें से राजस्व विभाग के 05मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भलुही निवासी रामनाथ प्रसाद ने कहा कि रास्ते व नाली के निर्माण कार्य के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।वही करमही निवासी ध्रुव सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी गलत रिपोर्ट लगा कर हमको अपात्र घोषित कर दिए हैं जिसके चलते हमको राशनकार्ड नहीं मिल पा रहा है के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। उपरोक्त लोगों ने कहा कि आज न्याय के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में आया हू और उम्मीद है कि हम लोगों को न्याय मिलेगा।वही लगडी निवासी यंत्री राव ने बताया कि हम अपने जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं लेकिन दंबग किस्म के लोग हमको निर्माण करने से रोक रहे हैं।न्याय की गुहार के लिए आए हुए हैं आशा है कि इस समाधान दिवस के माध्यम से हमारा समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर पहुच गुण-दोष के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया और राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने दायित्व का पालन करे और जनसमस्याएं निस्तारण करे।

इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह,तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, नगरपालिका से अजय राव सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking