कुशीनगर । जरूरतमंद लोगो के बीच जाकर उनके मुरझाए चेहरे पर खुशियां लौटाने से बढ़ कर कोई दूसरा पुनीत कार्य नही हो सकता। मेरा प्रयास रहता है की ऐसे लोगो के बीच पहुंच कर उनके खुशियों में हम शिरकत करे यह मेरा धर्म होता है।
उक्त बाते गुरुवार को तमकुहीराज निवासी युवा प्रसिद्ध ब्यवसाई, समाजसेवी विजय गुप्ता उर्फ गुड्डू भैया ने वृद्धा आश्रम कसया में अपना जन्मदिन मनाते हुए इस संवाददाता से कही उनका कहना था ,की हम अपने पिता जी के भावनाओं में अपने को शामिल करते हुए हमेशा जरूरतमंद लोगो की सेवा करना ही अपना पूजा समझता हू। भगवान की भी भक्ति ऐसे लोगो की सेवा करने से ही प्राप्त होती है। नर सेवा ही नारायण है। इस लिए जरूरतमंद लोगो की सेवा से बढ़ कर कोई पुनीत कार्य दूसरा नही हो सकता।
समजसेवी विजय उर्फ गुड्डू ने वृद्धा आश्रम कसया में अपने माता,पत्नी,पुत्र के साथ पहुंच कर कर उनके बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए उनके जरूरत की सामग्री का जहा वितरण किया,वही उनके साथ सम्मान के साथ सपरिवार अल्पाहार किया जिससे वह उपस्थित लोगो में खुशियों की बरसात होने लगी।
यहां बताना लाजमी है की गुड्डू भैया का परिवार हमेशा सनातन धर्म से जुड़े रहते हुए सनातन धर्म का प्रचार प्रसार में अपना अमूल्य समय देता रहता है।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…