News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी ने किया तरयासुजान थाना का आकस्मिक निरीक्षण…..शिकायती आवेदन पत्रों का त्वरित करें निस्तारण- धवल जयसवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 23, 2023  |  6:04 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी ने किया तरयासुजान थाना का आकस्मिक निरीक्षण…..शिकायती आवेदन पत्रों का त्वरित करें निस्तारण- धवल जयसवाल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । मंगलवार को दोपहर एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने थाना तरयासुजान का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने अपने निरीक्षण के उपरांत मताहतो को निम्न निर्देश जारी किये ।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या,बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का वारिकी से एसपी ने अवलोकन किया ।तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया।

साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया उन्होंने स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया । महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण,निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये ।

आईजीआरएस के मध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया ।

मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किए। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया ।थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह को निर्देशित किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह,एसपी पीआर ओ भूपेंद्र दुबे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking