News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सपा को मिले 2.9 करोड़ वोट, 5 लाख और मिलते तो बनती अखिलेश सरकार! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2022  |  11:12 AM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सपा को मिले 2.9 करोड़ वोट, 5 लाख और मिलते तो बनती अखिलेश सरकार! पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च को जारी हुआ. भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया. जबकि समाजवादी पार्टी को 111 सीटों से संतोष करना पड़ा. सूबे में नयी सरकार के गठन की कवायद भी तेज हो गयी है. माना जा रहा है कि होली बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. वहीं, इस दौरान तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने प्रदर्शन पर चिंतन कर रही हैं कि उनसे कहां चूक हुई.

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

समाजवादी पार्टी को 77 सीटों पर 200 से 13 हजार वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. अगर उसे करीब पांच लाख (चार लाख 96 हजार 408) वोट मिल जाते तो वह गठबंधन के सहारे सूबे में सरकार बना लेती.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत पड़ती है. बीजेपी को 41.03 फीसदी यानी तीन करोड़, 80 लाख, 51 हजार 721 वोट मिले हैं. जबकि सपा को 32.06 फीसदी यानी दो करोड़ 95 लाख 43 हजार 934 मत मिले हैं. इसका मतलब यह है कि सपा गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की. उसे 77 सीटों की और जरूरत थी, जिसे वह नहीं जीत पायी.

इन सीटों पर कम रहा जीत का अंतर: कुछ सीटें ऐसी रहीं, जहां सपा को 200 से 400 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. धामपुर में सपा प्रत्याशी को 203, कुर्सी में 217, बीसलपुर में 307, नकुड़ में 315 और कटरा बाजार में 357 मतों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, शाहगंज में 719, मुरादाबाद नगर में 728, सुल्तानपुर में 1009, मानिकपुर में 1048 और छिबरामऊ में 1111 वोटों से सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा.

इन सीटों पर सपा को मिली नजदीकी हार

  • फूलपुर
  • बिंदकी
  • मड़ियाहूं
  • बदलापुर
  • सीतापुर
  • सलोन
  • औराई
  • श्रावस्ती
  • अलीगंज
  • बहराइच
  • इटावा
  • मधुबन
  • जलेसर
  • जलालाबाद
  • भोगांव
  • मोहम्मदी
  • तिर्वा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम

  • भारतीय जनता पार्टी- 255
  • अपना दल (सोनेलाल)- 12
  • निषाद पार्टी-6
  • समाजवादी पार्टी- 111
  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी- 6
  • राष्ट्रीय लोकदल- 8
  • कांग्रेस- 2
  • बहुजन समाज पार्टी- 1
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक- 2
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking