खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने का शनिवार को एसपी सचिन्द्र पटेल ने मुआयना करते हुए समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनीं और संबधित को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल शनिवार को खड्डा थाने पहुंचे, यहां गार्ड आफ आनर टीम द्वारा उन्हें सलामी दी गई। एसपी ने कार्यालय पहुंच कर रजिस्टर के रखरखाव का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क व कोविड बूथ का निरीक्षण करने के बाद बैरक, परिसर, मेस का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी धनवीर सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने समाधान दिवस में बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनकर संबधित को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। एसपी के आगमन को लेकर थाने को विधिवत सजाया गया था।
इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, थानाध्यक्ष धनवीर सिंह, नायब दरोगा पीके सिंह, एस आई रमाशंकर यादव, राजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…