News Addaa WhatsApp Group Join करें

सपा जनता की सच्ची हितैषी, जनप्रतिनिधियों का करती है सम्मान- डा. कफ़ील खान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2022  |  6:36 PM

693 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा जनता की सच्ची हितैषी, जनप्रतिनिधियों का करती है सम्मान- डा. कफ़ील खान
  • देवरिया- कुशीनगर निकाय चुनाव के एमएलसी पद के सपा प्रत्याशी डा. खान ने किया जनसम्पर्क

कसया/कुशीनगर। देवरिया-कसया निकाय चुनाव में विधानपरिषद सदस्य पद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. कफ़ील खान ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता की सच्ची हितैषी है और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करती है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

निकाय क्षेत्र के नगरपालिका परिषद कुशीनगर के बरवा जंगल में बीते गुरुवार की शाम को पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आम जन के हित, मान , सम्मान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करता रहूंगा। पार्टी ने मुझे एमएलसी प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। नौकरी तो है नहीं कोर्ट में लड़ते लड़ते अब जनता की अदालत में आ गया हूं। जनता ही मुझे न्याय देगी। गोरखपुर मेडिकल कालेज में अपने सेवा के दौरान हुई घटना के बारे में अपनी लिखी पुस्तक दिखाते हुए कहा कि बच्चों का हत्यारा कौन है। जनता की अदालत में साबित हो जाएगा। आगे कहा कि मेरा विजन 5200 ग्रामप्रधान व बीडीसी सदस्यों से मिलना है। उन्हें बुलेट ट्रेन स्मार्ट सिटी तो नही दे सकता लेकिन
सम्मानित तरीके से 40 से 50 हजार मानदेय दिलाने का प्रयास करूंगा। मैंने स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार में शामिल करने की मांग की है। राजस्थान की सरकार इसे लागू करने जा रही है। डब्लू एचओ के अनुसार इलाज के लिए इमरजेंसी सुबिधा 24 घण्टे मिलनी चाहिये। मेरा मानना है कि झोला छाप डॉक्टरों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अनुमति होनी चाहिए। मेरी संस्था 55 हेल्थ सेंटरों के माध्यम से 13 राज्यो में काम शुरू करने जा रही है। साथ ही यूपी बिहार बार्डर पर एक अस्पताल खोलना है। जहां गरीब मरीजों का फ्री ऑफ कास्ट इलाज होगा। इस सरकार में जनता पहले की जिंदगी जी रही है। हर तरह की पावंदी है। आजादी नहीं है। जैसा कि कोरोना काल मे आपने देखा है। बाबासाहब ने जो अधिकार दिए वह अब नहीं है।

इस दौरान सपा नेता कलामुद्दीन, आशिक अली, जिपंस विजय यादव, हरिलाल यादव, अमेरिकन खरवार, जावेद आलम, वकील अंसारी, कमालुद्दीन, राजकुमार यादव, असलम जावेद, मुस्ताक अंसारी, जितेन्द्र कुशवाहा, साहबलाल कुशवाहा, इम्तयाज अहमद, विनोद सिंह, हरिकेश आर्य आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking