News Addaa WhatsApp Group Join करें

एसपी कुशीनगर ने किया थाना सेवरही का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 26, 2023  |  4:31 PM

1,177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसपी कुशीनगर ने किया थाना सेवरही का आकस्मिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

कुशीनगर । बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने थाना सेवरही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के पश्चात निम्न दिशा निर्देश जारी किये गये। एसपी ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या,बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लेने के लिए निर्देशित किया गया।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

उन्होंने बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित करते हुए बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किया गया । मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन,माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया गया,थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई की प्रशंसा करते हुए साफ-सफाई सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। उक्त मौके पर थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार,चौकी प्रभारी सेवरही मंगेश मिश्र एसपी पीआरओ भूपेंद्र दुबे मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking