News Addaa WhatsApp Group Join करें

15 मई से चलेगा विशेष क्षय रोगी खोज अभियान-डॉ हेमन्त वर्मा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

May 11, 2023  |  5:32 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
15 मई से चलेगा विशेष क्षय रोगी खोज अभियान-डॉ हेमन्त वर्मा
  • टीबी रोगी के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियो के बलगम के नमूने ले-आशुतोष मिश्र

सुकरौली,कुशीनगर। प्रधानमंत्री ने देश से क्षय(टीबी) उन्मूलन का लक्ष्य वर्ष 2025 निर्धारित किया है | उत्तर प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को समय से प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प है | इसी क्रम में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 मई से 21 कार्यादिवसों तक विशेष अभियान चलाकर क्षय रोगी खोजे जाएंगे | इस संबंध में गुरुवार को सीएचसी देवतहा के परिसर में सीएचओ की बैठक आयोजित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हेमन्त वर्मा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षय रोगियों के चिन्हींकरण, जांच,उपचार,निक्षय पोषण योजना के तहत राशि का सीधे बैंक में ट्रांसफर, काउंसलिंग एवं मनोसामाजिक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है । इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भूमिका अहम है | अभियान में आशा कार्यकर्ता और एएनएम का सहयोग लिया जाएगा |

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में हाई रिस्क एरिया में चलाया जाएगा | ऐसे क्षेत्र जो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से दूर हों और जहां पिछले दो सालों में अधिक टीबी रोगी या कोविड रोगी चिन्हित हुए हों | प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हर सप्ताह तीन-तीन शिविर लगाए जाएंगे शिविर से पहले आशा कार्यकर्ता और एएनएम अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा | बैठक को संबोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि टीबी रोगियों के सम्पर्क में रहने वाले सभी व्यक्तियों के बलगम की जाँच हेतु नमूने जरूर ले। वहां टीबी के संभावित व्यक्ति मिल सकते है।श्री मिश्र ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम शिविर वाले दिन चिन्हित व्यक्तियों को शिविर पर लाकर जहां पर उनके बलगम को एकत्र कर जांच के लिए भेजा जाएगा | जांच पॉजीटिव आने पर तुरंत ही मरीज का नोटिफिकेशन कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा | बैठक को सम्बोधित करते हुए एसटीएस राकेश सोनकर ने कहा कि क्षय रोग के निम्न लक्षण हैं-दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आना,वजन में कमी आना,रात मे पसीना आना,बलगम में खून आना | शरीर के किसी भी अंग में लंबे समय तक दर्द होना। ऐसे व्यक्तियों की स्क्रीनिंग जरूर कर ले।

बैठक में सीएचओ अंजलि,रिचा सिंह, फरीदा खातून,श्वेता राय,शिल्पी मद्देशिया,आदित्य नारायण पाठक,प्रीति सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking